सावन में भोलेनाथ को चढ़ाएं ये सब पूरी होगी हर मनोकामना

सावन का पवित्र महीना चल रहा है। इस माह विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि सावन में कौन - कौन से भोग तैयार करने चाहिए?

सावन का पवित्र महीना भगवान शिव को काफी प्रिय है। इस माह में भोलेनाथ की पूजा करने से सही मनोकामना पूरी होती है।

इस पवित्र महीने में 8 सावन सोमवार पड़ेंगे। वहीं सावन 59 दिनों का रहने वाला है। इस महीने में शिव की पूजा करने के लिए ज्यादा समय मिल रहा है।

सावन में महीने में भगवान शिव और पार्वती की पूजा की जाती है। इस दौरान साबुत चावल की खीर का भोग लगाने से भोलेनाथ की कृपा बनी रहती है।

सावन में व्रत के दौरान भी आलू का इस्तेमाल किया जाता है। सावन महीने में भगवान शिव को आलू के हलवे का भोग लगाने से सुख-समृद्धि आती है।

सावन महीने में शकरकंद का हलवा चढ़ाने से भगवान शिव काफी प्रसन्न होते हैं। भोलेनाथ को कंदमूल काफी प्रिय है।

सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करते समय सूजी के हलवे का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं।

सावन में पूजा करते समय साबूदाने की खीर का भोग लगाएं। पूजन के बाद इस प्रसाद को खुद भी ग्रहण कर सकते हैं।