Sony Xperia 5V जानें फीचर्स

Sony Xperia 5 V: जापानी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Sony का Xperia 5 V स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकता है। इसका एक कथित प्रोमो वीडियो लीक हुआ है, जिससे इसके डिजाइन के साथ ही कुछ स्पेसिफिकेशंस का पता चला है।

Sony Xperia 5 V: पिछले वर्ष सितंबर में लॉन्च किए गए sony Xperia 5 IV का शुरुआती प्राइस 999 डॉलर (लगभग 79,600 रुपये) था। इसमें 6.1 इंच OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है।

Sony Xperia 5 V: इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 1 SoC दिया गया था।

इसमें 8 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 12 मेगापिक्सल के तीन Exmor RS इमेज सेंसर हैं।

Sony Xperia 5 V: इस स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसकी बैटरी 5,000 mAh की है।

Sony Xperia 5 V: इसे तीन कलर्स में दिखाया गया है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी हो सकता है।

इस वीडियो में हेडफोन जैक और कैमरा शटर बटन भी दिख रहा है। Sony Xperia 5 V में Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया जा सकता है।