Xiaomi 13T Pro के डिजाइन रेंडर्स लॉन्च से पहले लीक, जाने फीचर्स 

डिस्प्ले: Xiaomi 13T Pro में 6.67 इंच का क्रिस्टलरेस AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इस पर 144Hz रिफ्रेश रेट और 2712 x 1220 का रिजॉल्यूशन मिल सकता है।

प्रोसेसर: डिवाइस में तगड़ा MediaTek Dimensity 9200+ प्रोसेसर दिया जा सकता है।

स्टोरेज: स्टोरेज की बात करें तो नया मोबाइल तीन स्टोरेज ऑप्शन में पेश हो सकता है। जिसमें 12GB+256GB, 12GB+512GB और 16GB+1TB स्टोरेज विकल्प मिल सकता है।

कैमरा: Xiaomi 13T Pro को रेंडर्स में Leica लेंस वाले ट्रिपल कैमरा सेटअप से लैस देखा जा सकता है। हालांकि  कैमरा लेंस कितने मेगापिक्सल के होंगे यह डिटेल नहीं मिली है।

बैटरी: बैटरी के मामले में Xiaomi 13T Pro में 120W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। इसके साथ 5,000mAh बैटरी का सपोर्ट मिल सकता है।

OS: Xiaomi 13T Pro डिवाइस एंड्राइड 13 आधारित MIUI 14 पर बेस्ड रखा जा सकता है।