Redmi 12 : Xiaomi ने India मे अगले महीने लॉन्च करेगा , Redmi 12 फोन , जानिए क्या – क्या मिलेगा features

हमसे जुरने के लिए ग्रुप को जॉइन करे
Jobs पाने के लिए WhatsApp मे जुड़े Join Now
Construction Jobs पाने के लिए Telegram मे जुड़े Join Now

Redmi 12 : Xiaomi ने India मे अगले महीने लॉन्च करेगा , Redmi 12 फोन , जानिए क्या – क्या मिलेगा features

Redmi 12
Redmi 12

Xiaomi Redmi 12

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi जल्द ही भारत में अपना Redmi 12 लॉन्च करने वाला है। पिछले महीने, Xiaomi के इस सब-ब्रांड ने इस सस्ती स्मार्ट फोन को कुछ देशों में पेश किया। इसमें MediaTek G88 SoC, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और तीन रियर कैमरा हैं।

Redmi 12 Price In India

Xiaomi ने कहा कि Redmi 12 1 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा। कंपनी की वेबसाइट पर एक अलग लैंडिंग पेज पर इस स्मार्ट फोन के डिजाइन और विशेषताओं का एक टीजर उपलब्ध है। इसमें 90 Hz का रिफ्रेश दर और कर्व्ड डिस्प्ले है।

कंपनी ने यूरोप में इसे Midnight Black, Polar Silver और Sky Blue रंगों में पेश किया था। इसका मूल्य 199 यूरो (लगभग 17,000 रुपये) था। कम्पनी ने थाईलैंड के 8 GB RAM और 128 GB स्टोरेज संस्करण को 5,299 भाट (लगभग 12,500 रुपये) में बेचा है। इसकी प्राइसिंग भारत में यूरोप की तरह हो सकती है।

Redmi 12 features

6.79 इंच का डिस्प्ले इस स्मार्ट फोन में है। इसके केंद्र में एक पंच होल कटआउट है, जिसमें एक सेल्फी कैमरा है। डिस्प् ले में पूर्ण एचडी प्लस रेजॉलूशन और 90 Hz का रिफ्रेश दर है। Fingerprint सेंसर साइड पर है। इस स्मार्ट फोन का ट्रिपल रियर कैमरा 50 मेगापिक्सल का है।

इसमें आठ मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और दो मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल हैं। 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए उपयोगी है। प्रोसेसर MediaTek Helio G88 है। 256 GB की स्टोरेज और 8GB तक RAM इसमें शामिल हैं।

Redmi 12 Battery

इसकी 5,000 MAH बैटरी 18 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। पिछले महीने कंपनी ने Redmi 12C का नवीनतम स्टोरेज संस्करण भारत में पेश किया था। इसमें 10 W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट, 5,000 MAH की बैटरी और ऑक्टाकोर MediaTek Helio G85 SoC शामिल हैं। यह पहले 4 GB + 64 GB और 6 GB + 128 GB संस्करणों में उपलब्ध था।

इस स्मार्टफोन के 4 GB RAM और 128 GB स्टोरेज वाले नवीनतम संस्करण का मूल्य 9,999 रुपये है। 4 GB + 64 GB संस्करण 8,999 रुपये का है, जबकि 6 GB + 128 GB संस्करण 10,999 रुपये का है। यह स्मार्टफोन Matte Black, Mint Green, Royal Blue और Lavender Purple रंगों में उपलब्ध है। Amazon, Flipkart, Mi.com और अन्य रिटेल कंपनियों से इसे खरीद सकते हैं।

Realme Narzo 60 5G: 1TB तक स्टोरेज के साथ भारत में लॉन्च , जाने क्या है कीमत और feactures

Leave a Comment